भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा में श्रीरामलीला कार्यक्रम में का मंचन करते कलाकार। संवाद
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक के क्षेत्र की चौखड़ा में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला मंचन बुधवार को रात्रि भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गया। 11 दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन आदर्श जय बजरंग रामलीला समिति के तत्वावधान में किया गया था।
रामलीला के अंतिम मंचन में यह दिखाया गया कि समस्त योद्धाओं के मारे जाने के बाद, स्वयं रावण युद्ध के मैदान में आता है और उसका भगवान राम से भयंकर युद्ध होता है। अंत में भगवान राम के हाथों रावण का वध होता है। इसके बाद जयकारों से पंडाल गूंज उठा।