फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शबरी के प्रेम से अभिभूत हुए श्रीराम, बालि-सुग्रीव के युद्ध ने बांधा समां

Thu, 05 Nov 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामलीला की सातवीं रात शबरी मिलन और बालि-सुग्रीव युद्ध का मंचन
विज्ञापन

- शबरी के निश्छल प्रेम और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंग ने दर्शकों को किया भाव विभोर
डुमरियागंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में आदर्श श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित 11 दिवसीय रामलीला की सातवीं रात तीन प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। शबरी मिलन से लेकर बालि और सुग्रीव के बीच हुए युद्ध तक के दृश्यों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से रामकथा के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। देर रात तक दर्शक लीला का आनंद लेते रहे।
मंचन के दौरान दिखाया गया कि वर्षों से भगवान श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा कर रहीं शबरी की कुटिया में माता सीता की खोज करते हुए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण पहुंचते हैं। प्रभु को देखकर शबरी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह प्रेम और श्रद्धा से बेर लाती हैं और एक-एक बेर चखकर मीठे बेर भगवान श्रीराम को खिलाती हैं। शबरी का निश्छल प्रेम देखकर भगवान श्रीराम भी भाव विभोर हो जाते हैं और बड़े प्रेम से उनके जूठे बेर खाते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद हनुमान की मदद से भगवान श्रीराम की मुलाकात सुग्रीव से होती है। सुग्रीव उन्हें अपनी व्यथा सुनाते हुए बताते हैं कि उनके बड़े भाई बालि ने उनकी पत्नी को अपने अधिकार में कर लिया है और उन्हें किष्किंधा से निष्कासित कर दिया है। भगवान श्रीराम सुग्रीव को उनकी पत्नी और राज्य वापस दिलाने का वचन देते हैं। इसके बदले सुग्रीव से माता सीता की खोज में सहयोग मांगा जाता है।
अगले दृश्य में बालि और सुग्रीव के बीच युद्ध का मंचन किया गया। दोनों के बीच गदा से हुए प्रहार और युद्ध के रोमांचक दृश्यों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। कलाकारों के सजीव अभिनय पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामनिवास यादव, धर्मराज वर्मा, अमित कुमार गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, कपिल देव गुप्ता, अतुल देव गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें