- धेंसा नानकार चौराहे पर आयोजित मेले में उमड़ी भीड़, कलाकारों ने किया जीवंत मंचन
विज्ञापन
धेंसा। श्री बाबा पल्टन नाथ रामलीला समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के तहत बृहस्पतिवार को धेंसा नानकार चौराहे पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें रामलीला के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध और भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध का मंचन किया। रावण वध होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। राम-रावण युद्ध के दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। वहीं, रावण वध के साथ ही लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश लिया। मेले में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचे और रामलीला का आनंद लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीपू मिश्र, जनार्दन मिश्र, कृपाशंकर मिश्र, आकाश, घनश्याम शुक्ल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।