फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 22 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा प्रस्तावित, दोनों देशों के पीएम कर सकते हैं रेल सेवा का उद्घाटन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/खुनुवां। रामायण सर्किट के तहत जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है। 22 नवंबर से प्रस्तावित नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री इस रेल सेवा का संयुक्त रूप से उद्घाटन कर सकते हैं। इसके लिए दोनों देशों के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि, उद्घाटन की आधिकारिक तारीख तय नहीं है।
कुछ दिन पहले दोनों देशों के रेलवे, सुरक्षा, सीमा शुल्क और आव्रजन विभागों की संयुक्त टीम ने विशेष निरीक्षण यान से बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर से जनकपुरधाम-कुर्था रेलखंड का निरीक्षण किया था। अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया को लेकर भी दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

प्रस्तावित रूट : जनकपुरधाम से जयनगर, दरभंगा और सीतामढ़ी होते हुए अयोध्या तक ट्रेन चलाने की योजना पर चर्चा हो रही है। हालांकि, अंतिम मार्ग, ठहराव, किराया और समय-सारिणी को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा : जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष जीतेंद्र महासेठ का कहना है कि दोनों धार्मिक स्थलों को रेल मार्ग से जोड़ने की योजना रामायण सर्किट के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री शाह के भारत दौरे के दौरान रेल सेवा का उद्घाटन कराने का प्रयास है। सुरक्षा व्यवस्था पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। इसके तहत नेपाल के क्षेत्र में नेपाली और भारत के क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों तथा ट्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन

- परिवेश पराजुली, प्रबंध निदेशक, नेपाल रेलवे कंपनी

जनकपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाए जाने की योजना फिलहाल संज्ञान में नहीं है। रेलवे बोर्ड से अगर कोई निर्देश मिलता है तो उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
- सुमित कुमार, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें