सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कमाल अहमद खान के नेतृत्व में किसानों व उर्वरक विक्रेताओं ने शनिवार को प्रभारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता चंद्रजीत यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि जिले में यूरिया की कमी के कारण किसानों की धान की फसल बर्बाद हो रही है। वहीं खाद की कालाबाजारी के चलते किसान परेशान है। कहा कि किसानों ने कहा कि यदि समय से उचित दर पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो उनकी बची हुई फसलें भी नष्ट हो सकती हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन तत्काल खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करें और कालाबाजारी व तस्करी पर सख्ती से रोक लगाए।
खाद संकट को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जिले में खाद संकट को दूर करने के लिए तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के जरिये मांग किया कि यूरिया की कमी को लेकर यहां के किसान दर-दर भटक रहे है। यह डबल इंजन की सरकार की नाकामी है, जिसका फायदा कालाबाजारी करने वाले उठा रहे हैं। इसके चलते अन्नदाता यूरिया के लिए पुलिस की लाठी खा रहे हैं। इस दौरान शमसाद, अखिलेश, यार मोहम्मद आदि कई नेता मौजूद रहे। इसी क्रम में उर्वरक फुटकर वेल्फेयर एसोसिएशन भी किसानों के साथ खड़ा दिखाई दिया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव के साथ विक्रेताओं ने 12 सूत्रीय मांगपत्र प्रशासन को सौंपा। खाद वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील की।