फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्कर नेपाल लेकर जा रहे थे यूरिया, 20 बोरी पकड़ी गई

Sat, 01 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवा एसएसबी के गिरफ्त में खाद। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुंवा की टीम ने सीमा पर जांच के दौरान बाॅर्डर से 20 बोरी यूरिया पकड़ा है। वहीं बाॅर्डर पार लेकर जाने वाले तस्कर साइकिल से सामान गिराकर मौके से भाग गए। बरामद यूरिया खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा चौकी खुनुवां के नाका दल को जानकारी मिली की सीमा स्तंभ संख्या 555 के समीप से कुछ तस्कर उर्वरक लेकर सीमापार जाने वाले हैं। सूचना मिलने ही बताए हुए स्थान पर टीम पहुंच गई। कुछ देर बाद देखा कि कुछ व्यक्ति साइकिल पर सामान लेकर नेपाल की तरफ जा रहे थे। संदेह के आधार पर नाका दल जैसे ही उन व्यक्तियों को रुकने के लिए कहा तो वह वह सामान गिराकर साइकिल सहित नेपाल सीमा में भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें