सिद्धार्थनगर। तहसील समाधान दिवस में अनुपस्थित सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता जलनिगम ( ग्रामीण) व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) पर डीएम ने कार्रवाई की। डीएम ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामला इटवा तहसील का है।
शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इटवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता जलनिगम ( ग्रामीण) व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) अनुपस्थति पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन के प्राथमिकता में शामिल है। ऐसे में अनुपस्थति रहने कारण विभिन्न समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया। भविष्य में ऐसी स्थिति मिलने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।