फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने एक व्यक्ति को तीन बोरी यूरिया खाद के साथ गिरफ्तार किया। जवानों को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी, बाइक और खाद को ककरहवा कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार, बृहस्पतिवार को 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी बजहा के जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 552/1 से करीब 500 मीटर दूर रामनगर गांव के पास एक बाइक सवार नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। बाइक पर सामान लदा था। जवानों को देखकर वह बाइक छोड़कर भागने लगा। इस पर जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान बाइक पर लदी तीन बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष गिरी निवासी भरतापुर, पोस्ट बजहा, थाना कपिलवस्तु बताया। खाद से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर एसएसबी ने कस्टम कार्यालय को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें