फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हुनर ने बनाया लखपति, मसाला पैकिंग कर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Fri, 31 Oct 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के समूह की महिलाएं लोगों के लिए नजीर पेश कर रहीं हैं। पिछले तीन साल से समूह का संचालन कर मसाला पैकिंग कर स्वरोजगार के माध्यम से वह लखपति बन चुकी है।
विज्ञापन

ब्लाॅक क्षेत्र के गनवरिया खुर्द गांव के श्रीबांके बिहारी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष राधा मिश्रा की अगुवाई में गठित टीम ने पहले करीब डेढ़ लाख का ऋण लिया, मसाला पैकिंग का काम शुरू कर वे लखपति की श्रेणी में आ चुकी है। जो आगे और बेहतर करने की योजना के अनुसार टीम को लेकर आगे बढ़ रही हैं।
गनवरिया खुर्द गांव निवासी राधा मिश्रा ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई व अन्य खर्चों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घर का काम निपटाने के बाद खाली रहते थे। वर्ष 2021 में गांव में ब्लाॅक की ओर से एक बैठक हुई, जिसमें स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी दी गई। बीएमएम नंदलाल व लवकेश ने समूह का गठन कराया, समूह गठन व रोजगार के लिए सबसे बड़ी बाधा आर्थिक स्थिति बनी। वर्ष 2022 में बैंक से एक लाख 26 हजार का ऋण लिया और घर पर एक मसाला पीसने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगाई।
विज्ञापन

मसाला का कार्य शुरू करने के बाद अपने ब्रांड एसएचजी का पंजीकरण कराया। समूह की महिलाओं के साथ मसाला की पिसाई अरैर पैकिंग की मशीन खरीदी कर उससे पैकिंग कर बाजार में बिक्री करते हैं। पूरी टीम की मेहनत से ऋण चुकाने के बाद भी लाखों कमा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें