फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंत्येष्टि स्थल का रास्ता खुलवाने को धरना जारी

Thu, 20 Aug 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया ब्लाक के ककरही बूढ़ी राप्ती नदी पर र्वजनिक अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाले मार्ग पर अतिक्रम
विज्ञापन
- ककरही में ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने की मांग दोहराई, समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन

जोगिया। विकासखंड जोगिया के ककरही गांव में बूढ़ी राप्ती नदी स्थित सार्वजनिक अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को 16वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर रास्ता खाली कराने की मांग की।
धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी कृष्णनाथ यादव ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाला सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध होने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने रास्ते पर कब्जा कर मकान बना लिया है, जिससे वर्षों पुराना आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत दी गई लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जनहित में मजबूर होकर ग्रामीणों को अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
धरने में बाले लोधी, रामदेव, रमेश भारती, गौरी प्रसाद, राखीराम, विदेशी, रामबहादुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें