फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प

Fri, 28 Aug 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाई बहन के अटूट प्यार और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को डुमरियागंज नगर सहित सहित समूचे तहसील क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व पर क्षेत्र में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस बार बहनों को भाइयों की कलाई पर रक्षाबंधन बांधने के लिए शुक्रवार की सुबह 5:57 से 9:57 बजे तक ही शुभ मुहूर्त होने के चलते अधिकतर बहने बृहस्पतिवार की रात ही ससुराल से अपने मायके और भाइयों के घर पर पहुंच गई थी। राखी बांधकर बहनों ने अपने भाइयों का मुंह मीठा कराया और उनसे रक्षा सुरक्षा का वचन लिया। रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई खिलाकर और आरती उतारकर भाइयों की कलाई पर प्यार की डोर बांधी। वहीं, भाइयों ने बदले में बहनों को नेग के तौर पर उपहार देकर बहनों की रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के डुमरियागंज, बैदोलागढ़, भारतभारी, मोतीगंज, बेवा, बैदौला, शाहपुर, हल्लौर, मन्नीजोत, किया, बहेरिया सहित पूरे क्षेत्र में सुबह से ही रक्षाबंधन पर्व को लेकर हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा। सबसे ज्यादा खुशी से लबरेज छोटे-छोटे बच्चे दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें