शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज के प्रांगण में बृहस्पतिवार को सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। बालिका वर्ग में सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज की सिमरन और बालक वर्ग में शिवपति इंटर कॉलेज के अनूप राज यादव चैंपियन बने।
दूसरे दिन के खेल प्रतियोगिता कबड्डी बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइरीडीहा की टीम विजेता और सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग में अजय गौतम की टीम विजेता बनी। मुख्य अतिथि अभिषेक पाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सुबह के समय दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने कबड्डी प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने किया।
इस दौरान सूर्य प्रकाश पांडेय, संजय दूबे, डॉ. पवन मिश्रा, निसार अहमद, निसार अहमद, शिवशक्ति शर्मा आदि मौजूद रहे।