घोसियारी में प्रसिद्ध दुर्गा मां के मंदिर में हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती। स्रोत ग्रामीण
घोसियारी। बांसी तहसील के घोसियारी में प्रसिद्ध दुर्गा मां के मंदिर में हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। यहां सच्ची श्रद्धा से मांगने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना मां पूरी करती हैं। पूरे साल यहां भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन नवरात्रि में यहां भीड़ बढ़ जाती है।
लोग यहां पूजा के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान भी करवाते हैं। लोग बताते हैं कि करीब 600 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में पहले थारू रहते थे और वह मां की पूजा करते थे।
नेपाल से नवरात्रि में थारुओं के वंशज इस मंदिर में पूजा करने आते हैं। वर्ष 2000 में कपियवा निवासी ओमप्रकाश नाथ मिश्र ने मंदिर बनवाकर यहां विशाल यज्ञ करवाया तबसे भक्तों की मुरादें पूरी होने पर लोग यहां कार्य करवा रहे हैं।