फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मित्र मंडली की अग्नियात्रा आज

Wed, 01 Oct 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल पूर्वी में नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को बालकृष्ण मित्र मंडली के भक्तों की ओर से अग्नि यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को देखने दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ इकट्ठा होती है। बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहा के उच्च कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के परिसर में मां शीतला की मूर्ति स्थापित की गई है। आयोजक पंडित रघुनंदन पांडेय ने बताया कि यहां आयोजन 23 वर्षों से लगातार हो रहा है। इस कार्यक्रम में 21 भक्त प्रतिभाग करते हैं। सभी नवरात्र में नौ दिनों तक माता शीतला देवी का व्रत रखते हैं। उसके बाद अंतिम दिन नवमी तिथि को धधकती आग से होकर मां शीतला के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें