फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर महोत्सव : स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका

Fri, 23 Jan 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बीएसए ग्राउंड पर आयोजित सिद्धार्थनगर महोत्सव के  तैयारी का जायजा लेते डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसप
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में 28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारी जोरों पर है। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल का निर्माण हो गया है, मंच और स्टाॅल बनाए जा रहे हैं। साथ ही झूला भी लगने लगा है।
विज्ञापन

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मंच से अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने महोत्सव स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान महोत्सव की तैयारियों, पार्किग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, शांति व्यवस्था के लिए लगाए जाने वाले पुलिस बल आदि की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक व सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, सीओ यातायात सुजीत कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें