फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि : परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका

Wed, 31 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फाॅर्म भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक जनवरी निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने पत्र के माध्यम से बताया है कि 4565 छात्रों ने फाॅर्म नहीं भरा है, यदि वह एक जनवरी तक फाॅर्म नहीं भरते हैं तो इसके लिए महाविद्यालय जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने पत्र के माध्यम से बताया कि 160 महाविद्यालयों के प्रथम सेमेस्टर के विभिन्न विषयों के 4565 छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है जबकि परीक्षा आवेदन पूरित एवं शुल्क जमा करने के लिए अंतिम तिथि कई बार विस्तारित की जा चुकी है। ऐसे में स्नातक-परास्नातक स्तर प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025-26 के परीक्षा आवेदन पूरित एवं शुल्क जमा नहीं करने वाले महाविद्यालयों को एक और अंतिम तिथि एक जनवरी विस्तारित की गई है। इसके बाद भी जिन महाविद्यालय व उनके छात्र निर्धारित तिथि तक परीक्षा आवेदन पूरित एवं शुल्क जमा नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए परीक्षा में सम्मिलित हो पाना संभव नहीं हो पाएगा।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले स्नातक व परास्नातक के छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया गया है, उसके बाद महाविद्यालय व छात्र-छात्रा जिम्मेदार होंगे। तिथि समाप्त होने के बाद महाविद्यालय व छात्र विश्वविद्यालय में आकर परीक्षा आवेदन पूरित और शुल्क जमा किए जाने का अनुरोध न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें