डुमरियागंज। भीषण ठंड और शीतलहर का प्रकोप डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में जारी है। बुधवार को पूरे दिन सूर्य दर्शन न होने तथा बर्फीली हवाओं के चलने से पारा और भी नीचे लुढ़क गया। हर कोई ठंड बेहाल दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर और समूचे तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड, गलन और ठिठुरन लगातार एक पखवारे से जारी रहने से हर कोई बेहाल दिखाई दे रहा है। बुधवार को भी पूरे दिन सूर्य के दर्शन न होने और धूप के अभाव में ठंड व गलन और भी बढ़ गई। तहसील प्रशासन की तरफ से किया गया अलाव का इंतजाम लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रहा है।