फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महफिल-ए-नूर में शायरों ने पढ़े कलाम, निकाला गया जुलूस

Fri, 23 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर मे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की जयंती पर निकाले गए जुलूस मे - फोटो : संवाद
विज्ञापन
-डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में हजरत इमाम हुसैन की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

भारतभारी। हजरत इमाम हुसैन के यौमे पैदाइश (जयंती) के उपलक्ष्य में डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में अंजुमन फरोग मातम के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की रात महफिल-ए-नूर का आयोजन किया गया। इसमें देश के कई जाने-माने शायरों ने हजरत इमाम हुसैन की शान में कलाम और कसीदे पेश किए। मौलाना और जाकिर ने इमाम हुसैन की जिंदगी और किरदार पर रोशनी डाली। साथ ही इमाम हुसैन के बताए हुए हक, इंसाफ और सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की।
विज्ञापन

महफिले नूर की शुरुआत शकील अहमद द्वारा कलाम पाक की तिलावत से की गई। इसके बाद नात-ए-पाक हैदरे कर्रार, कायनात और लकी हल्लौरी ने पेश की। इसके बाद देश के मशहूर शायर मनव्वर जलालपुरी, शुजा उतरौलवी, अली शब्बर नौगांवी, सगीर बनारसी, तालिब हुसैनी कानपुर, नजर सुल्तानपुरी, मीसम गोपालपुरी, शमशाद हल्लौरी, हानी, फैजी, अफसर आदि शायरों ने इमाम हुसैन की शान में कलाम और कसीदे पढ़े। इस दौरान अंजुमन फरोग मातम के सचिव पप्पू रिजवी, मोहम्मद मेंहदी, तसकीन हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें