फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक आउट मॉकड्रिल : गूंजा सायरन तो दौड़ पड़ा महकमा

Fri, 23 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल में जमीन पर पड़े लोग। स्रोत विज्ञ​प्ति  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज परिसर में शुक्रवार को ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। शाम छह बजे सायरन बजते ही सभी तरफ अंधेरा हो गया। इसके बाद हवाई हमले में लगी आग बुझाने, बचाव कार्य और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अमला दौड़ पड़ा। मॉक ड्रिल ब्लैक आउट में अग्निशमन विभाग, स्काउट गाइड वालंटियर्स, नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, एनसीसी वालंटियर्स द्वारा छोटी आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें