फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिलीं सात नई बसें, ठोठरी को एक भी नहीं

Sat, 01 Nov 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोड़वेज सिद्धार्थनगर पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय से लोटन क्षेत्र के ठोठरी बॉर्डर तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे 26 किमी की दूरी तय करने के लिए यात्रियों काे लगभग एक सौ रुपये तक किराया खर्च करना पड़ जा रहा है। जिले को सात नई बसें मिलीं हैं, लेकिन इनमें से एक का भी संचालन ठोठरी के लिए नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सरकारी बस का संचालन नहीं होने से प्राइवेट ऑटाे चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले ठोठरी बॉर्डर से वाराणसी के लिए बस का संचालन किया जाता था, जिससे मुख्यालय के साथ लोगों को वाराणसी जाने में भी सुविधा मिलती थी, जबकि सुबह सात बजे जिला मुख्यालय से ठोठरी के लिए भी बस का संचालन होता था तो लोगों को शहर आने-जाने में आसानी होती थी। सवारी नहीं मिलने का हवाला देते हुए रोडवेज ने लोटन ब्लॉक होते हुए ठोठरी के लिए बस का संचालन बंद कर दिया है, जिससे ठोठरी, लोटन से जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों को दो जगहों पर प्राइवेट वाहन बदलते हुए तीन गुना किराया देना पड़ता है। वहीं शाम के समय प्राइवेट ऑटो चालक गाड़ी को रिजर्व करने के लिए कहते हैं। बसों का संचालन नहीं होने से यात्री अधिक किराया देने के लिए मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें