फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लंपी वायरस का प्रकोप पशुपालक परेशान

Sat, 01 Nov 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। ब्लाॅक के अंतर्गत खुरहुरिया, भावपुर, हतवा, टेड़िया सहित आदि गावों में पशुओं में लंपी वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ने से पशुपालकों में दहशत व्याप्त है। पशुपालकों ने टीकाकरण कराने की मांग की है। क्षेत्र के अंत प्रकाश श्रीवास्तव, बेचन, विक्की सहित आदि ने कहा कि संतोरा न्याय पंचायत अंतर्गत कई गांवों में लंपी वायरस से बचाव के लिए पशु विभाग की ओर से टीकाकरण नहीं कराया गया है। इससे पशुपालकों में चिंता है। जानवरों में लंपी वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। गांव कई पशु बीमार हैं। तेजी से बढ़ रही बीमारी को देखकर क्षेत्र के पशु पालकों में दहशत का माहौल है। लोग इसे महामारी मान कर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें