फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खाद की कालाबाजारी के आरोप में विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

Sun, 07 Dec 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डुमरियागंज नगर में स्थित मलिक खाद भंडार पर अधिक दाम पर खाद की बिक्री का आरोप
विज्ञापन


डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में उर्वरक की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग की शिकायत पर प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई की। डुमरियागंज नगर स्थित मलिक मकसूद खाद विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला कृषि अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विक्रेता द्वारा लंबे समय से यूरिया खाद 266 रुपये के निर्धारित मूल्य के बजाय 380 रुपये में किसानों को बेची जा रही थी जो नियमों का खुला उल्लंघन है। सूत्रों के अनुसार, दुकान पर लगातार अनियमितता, ओवर रेटिंग और बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि खाद के अधिकृत मूल्य से कहीं अधिक वसूला जा रहा था, जिससे अन्नदाताओं की जेब पर खुला हमला हो रहा था। सरकार और प्रशासन की सख्ती के बावजूद ऐसी गतिविधियां विभागीय मिलीभगत के बिना संभव नहीं मानी जा रही हैं। जांच टीम ने पाया कि विक्रेता शासन के निर्देशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर मनमानी कीमत पर यूरिया बेचकर अवैध लाभ कमा रहा था।
विज्ञापन


नगर पंचायत डुमरियागंज के बस्ती-बढ़नी मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने स्थित इस खाद की दुकान पर कई दिनों से अधिक दाम पर खाद बेची जा रही थी। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई हुई और संबंधित दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि उक्त खाद कारोबारी द्वारा किसानों को अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही थी। उसका लाइसेंस निलंबित किया गया है। ओवर रेटिंग या कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें