फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सचिव पर किसान से अंगूठा लगवाकर दूसरे को यूरिया देने का लगा आरोप

Wed, 17 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिठवल कस्बे के समिति पर अनियमितता के मामले में पीडि़त किसान ने अधिकारियों से की शिकायत
विज्ञापन

पथरा। मिठवल कस्बे में स्थित समिति पर अंगूठा लगाकर कर खाद किसी और को महंगे दाम पर बेचने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के एक किसान ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। जांच के लिए बुधवार को बीडीओ सौरव कुमार पांडेय ने समिति पर पहुंचकर शिकायतकर्ता सहित क्षेत्र के अन्य किसानों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के थुम्हवा बनकटा निवासी सूर्यकांत मिश्र ने समिति पर तैनात सचिव चंचल मिश्र पर यह आरोप लगाया था कि चार दिन पहले वह समिति पर यूरिया लेने के लिए गए थे। सचिव द्वारा अंगूठा लगवाकर टोकन देकर अगले दिन यूरिया लेने के लिए बुलाया। आरोप है कि जब वह अगले दिन यूरिया लेने पहुंचे तो सचिव ने यूरिया खत्म होने की बात कही, लेकिन रजिस्टर में उनके नाम से 7 बोरी यूरिया का वितरण दिखाया गया था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। इस संबंध में बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि जांच कि गई है, जिसमें सचिव के खिलाफ अनियमितता पाई गई, जांच की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें