भनवापुर ब्लाॅक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, पांच दिसंबर के बाद वृहद आंदोलन की चेतावनी
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक मुख्यालय पर कार्यालय के सामने सचिवों ने अपने मांगों को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। पंचायती राज सचिव संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष विवेक कुशवाहा के अगुवाई में आयोजित प्रदर्शन में सचिवों ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, ऑनलाइन उपस्थिति और गैर विभागीय कार्यों का विरोध कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के आह्वान पर एक से चार दिसंबर तक सभी सचिव काली पट्टी बांध कर शासकीय कार्यों करते हुए प्रतीकात्मक विरोध करेंगे। ब्लाॅक अध्यक्ष विवेक कुशवाहा ने बताया कि पांच से नौ दिसंबर तक ब्लाॅक मुख्यालय पर धरने पर बैठने और सरकारी व्हॉट्सएप समूहों से बाहर होने तथा 10 दिसंबर से निजी वाहनों का उपयोग बंद करते हुए फील्ड का कार्य बंद करने की बात कही है। इतना ही 15 दिसंबर से सभी सचिव सामूहिक रूप से अपने डोंगल को भी ब्लाॅक कार्यालय में जमा करने की चेतावनी देते हुए तकनीकी कार्यों को भी प्रभावित करने की बात कही है। इस दौरान हरीराम चौधरी, प्रतीक रावत, दिलीप, नीरज तिवारी, प्रभाकर सोनी आदि मौजूद रहे।