फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौसमी बीमारियों की चपेट में खास-आम...परेशान कर रहा बुखार, पेटदर्द, सर्दी-जुकाम

Sun, 28 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र में आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मौसमी बीमारियों की चपेट में आए मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, पेटदर्द और त्वचा रोग जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन


बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 167 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. एससी शर्मा ने सभी मरीजों की जांच की। मौसम के मद्देनजर उन्हें जरूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में बीमारियां तेजी से फैलती हैं। ऐसे में स्वच्छता और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बाहर की तली-भुनी चीजों से परहेज और साफ पानी का सेवन जरूरी बताया। ‎मेले में पहुंची मुड़िला निवासी शारदा (30 वर्ष) ने बताया कि वह कई दिनों से बुखार और जुकाम से परेशान थीं। यहां जांच के बाद सभी दवाएं मुफ्त में मिली हैं। वहीं, फूलपुर निवासी अनुष्का ने बताया कि उन्हें लंबे समय से पेट की समस्या थी। भोजन के बाद बार-बार शौच की परेशानी हो रही थी। डाॅक्टर ने जांच कर उन्हें दवा दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र पर धीरज राय आदि मौजूद रहे।
-
सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही फंगल इंफेक्शन के बढ़े मरीज

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में गैस्ट्राइटिस, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 113 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। सीने में दर्द और हड्डी से संबंधित मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित किया गया।
विज्ञापन

पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 37 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्श देव आर्या ने 40 और पीएचसी सोहना में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा तथा पीएन तिवारी ने कुल 36 मरीजों को इलाज व निशुल्क दवाई दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम परिवर्तन के कारण संक्रामक बीमारियों जैसे वायरल फीवर, खांसी व गले में खराश आदि होने की संभावना बढ़ जाती है , संक्रमण को रोकने के लिए मास्क अथवा रुमाल का प्रयोग करें। इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अजय पांडेय, प्रिंस पांडे, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरि, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र मौजूद रहे।
-
बदलते मौसम में तेज बुखार फंगस के बढ़ रहे मरीज
घोसियारी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बदलते मौसम के साथ वायरल फीवर फंगस के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि इस समय मौसम बदल रहा है। इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हल्का बुखार होने पर उसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। इसका समय रहते उचित उपचार कराना चाहिए इलाज में लापरवाही करने पर बुखार टाइफाइड या मलेरिया में बदल जा रहा है। इसके साथ ही इस मौसम में फंगस के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है मेले में आए कुल 29 लोगों का उपचार कर उन्हें परामर्श और दवाई दी गई।
-
55 मरीजों ने मेले में कराया इलाज
ढेबरुआ। बढ़नी पीएचसी अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 55 मरीज पंहुचे, जहां चिकित्सकों ने जांच कर दवाएं दीं। आरोग्य मेले में सबसे अधिक बदलते मौसम में वायरल बुखार, चेचक, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज आए। अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में 18 मरीज, अकरहरा में 21, मोहनकोला में 16 मरीज पहुंचकर अपना इलाज करवाया। पीएचसी अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले आए हुए मरीजों की चिकित्सकों की ओर से जांच की गई है।

भनवापुर क्षेत्र में आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें