सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नवीन मंडी में सब्जी आढ़ती का कारोबार करने वाले उसका थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी शमशाद अहमद ने अपने पिकअप चालक पर बकाया वसूली का एक लाख रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। शमशाद अहमद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 20 वर्ष से वह सब्जी के आढ़ती का कारोबार करता है। उसका थाना क्षेत्र निवासी और हाल पता शहर के बेलसड़ में रहने वाला एक व्यक्ति आठ माह से उनका पिकअप चालक है। 26 सितंबर 2025 को नवीन मंडी से महराजगंज जिले के नौतनवा भेजा था, जहां से लौटते समय नौतनवा निवासी तीन आढ़तियों ने उसका एक लाख रुपये से अधिक बकाया धनराशि चालक को दी थी। आरोप है कि चालक ने उसे पैसा नहीं दिया और लापता हो गया। वह शहर स्थित अपने आवास पर भी नहीं है और उसका मोबाइल भी बंद है। शमशाद ने सदर पुलिस से मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की मांग की है।