फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पंजा कटा

Thu, 04 Dec 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के जिमड़ी गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बृजभूषण पाठक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के दाहिने पैर का पंजा अलग हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौरी पाठक गांव निवासी ध्रुवचंद पाठक के पुत्र बृजभूषण पाठक बुधवार को लगभग 12 बजे बाइक से कस्बा डुमरियागंज जा रहे थे। अभी वह ग्राम जिमड़ी के पास पहुंचे थे, तभी सामने से गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बृजभूषण पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका दाहिना पैर का पंजा अलग हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी बांसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित के पिता ध्रुवचंद पाठक ने थाना डुमरियागंज में तहरीर देकर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें