फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहू-बेटियों की चौपाल में खुली सुरक्षा की पाठशाला

Wed, 12 Aug 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भवानीगंज, कठेला समयमाता, इटवा, कपिलवस्तु और मोहाना क्षेत्र में हुए जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

- महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर, नए कानून और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध तथा उससे बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय, नए कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
थाना भवानीगंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम भवानीगंज में बहू-बेटी सम्मेलन और साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाई। महिलाओं को महिला अपराध से बचाव और साइबर ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। टीम ने मिशन शक्ति-5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए। महिलाओं को थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया, जहां वे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई लेकिन किसी ने शिकायत नहीं बताई।
विज्ञापन

-
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन की दी जानकारी
- थाना कठेला समयमाता की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम कठेला शर्की में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, नए कानून और साइबर अपराध से बचाव के तरीके भी बताए गए।
थाना इटवा की टीम ने ग्राम सेमरी में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, मिशन शक्ति केंद्र, बहू-बेटी सम्मेलन और नए कानून के संबंध में जागरूक किया। टीम ने किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
-
मिशन मजनू के तहत भी हुई काउंसलिंग
- थाना कपिलवस्तु की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम गुलाबगढ़ में मिशन मजनू और साइबर जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं और बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई। पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई। टीम ने मिशन शक्ति-5.0 के स्टीकर चस्पा कर थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया।
थाना मोहाना की टीम ने ग्राम शिवरामपुर में मिशन मजनू और साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध से बचाव के उपाय बताए। टीम ने उन्हें किसी भी तरह की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन समेत अन्य उपयोगी नंबरों की जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें