सिद्धार्थनगर। विद्यालयों की सुरक्षा एवं सेफ्टी ऑडिट को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियंत्रण में संचालित परिषदीय, राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की सुरक्षा जांच कराने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में बीएसए ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्यालयों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाना है। इसके लिए पहले चरण में 417 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। इन विद्यालयों का ऑडिट तीन सदस्यीय टीम की ओर से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑडिट का कार्य पूरा कराया जाए। साथ ही विद्यालयों की सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी बिंदुओं की जांच सुनिश्चित की जाए।