फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरएसएस बढ़नी में सात अक्तूबर को करेगा पथ संचलन

Sun, 28 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगामी विजयादशमी को अपने सौ वर्ष पूर्ण करेगा और इसलिए आने वाले दो अक्तूबर को संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करेगा। शताब्दी वर्ष में संघ की ओर से समाज में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बढ़नी में सात अक्तूबर को पथ संचलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संघ चालक गोकुल गोयल ने बताया कि प्रत्येक मंडल में संघ के गणवेशधारी स्वयंसेवक पथ संचलन निकाल कर संघ के संगठनात्मक स्वरूप का शक्ति प्रदर्शन करेंगे। भारत नेपाल के सीमावर्ती उपनगर कस्बा में भी संघ के पथ संचलन की तैयारी वृहद स्तर पर की जा रही है। बढ़नी में सात अक्टूबर को आयोजित होने वाले पथ संचलन में लगभग एक हजार गणवेशधारी स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापन वर्ष 1925 से ही लगातार देश के अंदर बाढ़, भूकंप, महामारी और आपदाग्रस्त क्षेत्रों में प्राण रक्षा, भोजन सामग्री और चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें