फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थानेदार बनीं छात्राएं, समझी पुलिसिंग

Sun, 28 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एक दिन की थानेदार गोल्हौरा फरियाद सुनते हुए। संवाद
विज्ञापन
- मिशन शक्ति के तहत छात्रा को एक दिन के लिए दी गई थाने की कमान
विज्ञापन

गोल्हौरा। मिशन शक्ति अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए गोल्हौरा थाना प्रभारी बनाया। सोनल त्रिपाठी और शिखा यादव ने थाने का दौरा किया और पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में आत्मविश्वास जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी गोल्हौरा ने विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को एक दिन का थाना प्रभारी कोतवाल बनाया। उन्हें पुलिस व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित जिम्मेदारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्र के एक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 11 की छात्रा शिखा यादव पुत्री फूलचंद यादव और कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा सोनल त्रिपाठी को थाना गोल्हौरा में एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। दोनों छात्राओं ने थाना परिसर का अवलोकन किया, थाने की कार्यप्रणाली को समझा और पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, पीड़ितों की सहायता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जाने वाले कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली के विभिन्न पहलुओं को बताया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उन्हें महिला सुरक्षा और सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त दौरान दो मामले आए दोनों मामले की जांच के लिए आदेशित किया तथा पीड़ित पक्ष को उचित न्याय के लिए आश्वासन दिया।उक्त दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें