- जिले में 27 की दोपहर दो से रात नौ बजे और 28 अक्तूबर को तड़के तीन बजे से सुबह आठ बजे तक
सिद्धार्थनगर। जिले में छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान जारी किया है। ऐसे में अगर आप वाहन से निकल रहे हैं तो इन मार्गों के बारे में जान लें। इन मार्ग से गुजरना है तो रूट या समय में बदलाव कर लें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो जाम के झाम में फंसकर घंटों परेशान होना पड़ सकता है।
ऐसे आए-जाएंगे वाहन
1. बड़े वाहन (जैसे- ट्रक बस, डीसीएम) जो फरेंदा, जगमोहनी, उसका से आ रहे हैं और मोहाना व कपिलवस्तु की तरफ जाना चाहते हैं, ऐसे वाहन पकड़ी-सनई-चिल्हिया (भगत सिंह चौक) से बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा) होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
2. बड़े वाहन (जैसे-ट्रक, बस, डीसीएम) जिनको मोहाना, कपिलवस्तु से उसका, फरेंदा और गोरखपुर की तरफ जाना चाहते हैं। वे वाहन बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा) चिल्हिया (भगत सिंह चौक), सनई पकड़ी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
3. बड़े वाहन (जैसे- ट्रक, बस, डीसीएम) जो कपिलवस्तु, मोहाना से आ रहे हैं और शोहरतगढ़, बढ़नी व बलरामपुर की तरफ जाना चाहते हैं, वे वाहन बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा)-चिल्हिया (भगत सिंह चौक) होते हुए जाएंगे।
4. बड़े वाहन (जैसे- ट्रक, बस, डीसीएम) जो बढ़नी, शोहरतगढ़ से आ रहे हैं और कपिलवस्तु, मोहाना की तरफ जाना चाहते हैं, वे वाहन चिल्हिया (भगत सिंह चौक) बर्डपुर (मेखडवा तिराहा) होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
5. बड़े वाहन (जैसे ट्रक बस डीसीएम) जो बस्ती, डिड़ई, बांसी से आ रहे हैं और बर्डपुर-मोहाना की तरफ जाना चाहते हैं, वे वाहन सनई-चिल्हिया (भगत सिंह चौक) बर्डपुर (मेखडवा तिराहा) लेते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
6. ऐसे बड़े वाहन (जैसे- ट्रक, बस, डीसीएम) जो बर्डपुर, मोहाना, कपिलवस्तु से आ रहे हैं, जिनको बांसी, बस्ती की तरफ जाना है, वे वाहन (मेखडवा तिराहा) बर्डपुर-चिल्हिया (भगत सिंह चौक)- सनई होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगें।
7. जमुआर नाला पुल के दोनों तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा ।