फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रूट डायवर्जन खत्म, देर शाम तक खड़े रहे वाहन

Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बेवा चौराहा पर रूट डायवर्ट का लगा बोर्ड।  संवाद
विज्ञापन
भारतभारी। कांवड़ यात्रा को लेकर लागू रूट डायवर्जन के पांचवें दिन मंगलवार को बेवा चौराहा और बैदौला चौराहा पर भारी वाहनों की कतार नजर आई। स्थानीय के साथ बाहरी वाहनों का दबाव बढ़ने से कई स्थानों पर जाम जैसे हालात बने रहे। शाम को डायवर्जन समाप्त होने के बाद भी वाहनों की कतार और भीड़ का असर देर तक सड़कों पर नजर आया। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सात से 11 अगस्त तक जिले में भारी वाहनों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई थी। अयोध्या से बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया था। इसके चलते डुमरियागंज क्षेत्र के सोनहटी चौराहा, बैदौला चौराहा और बेवा चौराहा से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को बेवा चौराहा पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। वाहन चालक काफी देर तक रास्ता सामान्य होने का इंतजार करते रहे। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को बैदौला से बेवा होते हुए उतरौला की तरफ मोड़ा जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें