फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोटन से बृजमनगंज तक चलेगी रोडवेज बस, आसान होगा सफर

Sun, 24 Aug 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रोडवेज सिद्धार्थनगर पर आई नई बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन से बृजमनगंज तक का सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। उनका सफर आसान होगा और आसानी से बस भी मिल जाएगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन लोटन से बृजमनगंज के बीच बस संचालित करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज को मिलने वाली 20 मिनी बसों में से एक का संचालन इस रूट पर भी किया जाएगा। इससे बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिलेगी।
लोटन से बृजमनगंज की दूरी लगभग 15 किमी हैं। देउरवा नदी पर पुल बनने से पहले यात्री को बृजमनगंज जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में कठिनाई होती थी। अब पुल बनने के बाद यात्रियों के लिए बृजमनगंज की राह आसान हो गई है। इससे इस रूट पर प्राइवेट वाहनों का संचालन भी धड़ल्ले से होने लगा है।
विज्ञापन

यात्री ट्रेन पकड़ने और लेहड़ा देवी मंदिर के दर्शन को जाने के लिए इस रूट काे अपना रहे हैं। ऐसे में डिपो में छोटी बसों की संख्या बढ़ने से रोडवेज इस रूट पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्री आसानी से कम पैसे में यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज जल्द ही इस रूट का सर्वे भी करवाएगा।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि रूट का सर्वे करवाया जाएगा। छोटी बस आने के बाद लोटन से बृजमनगंज रूट पर भी बस को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें