फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शुरू हुई रोडवेज बस सेवा... गोरखपुर का सफर हुआ आसान

Thu, 09 Oct 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के लिए संचालित रोेडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
खेसरहा। बांसी-धानी मार्ग पर परिवहन निगम ने नई बस सेवा बृहस्पतिवार को शुरू कर दी। गोरखपुर तक चलने वाली इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हालांकि, बस के आवागमन समय निर्धारित न होने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति है। बांसी बस स्टेशन से सकारपार, पेड़ारी व धानी बाजार होते होते हुए गोरखपुर तक रोडवेज बस पहली बार चलाई जा रही है। इसके लिए स्थानीय लोग सड़क पर वर्षों प्रदर्शन और निगम से बस चलाने की मांग कर रहे थे। अभी बांसी से 11:15 बजे सरकारी बस गोरखपुर के लिए जा रही है। इसका टाइम ठीक न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बांसी से व्यापारी वर्ग को समान की खरीदारी एवं बीमारी हालत में इलाज के लिए सैकड़ों की संख्या में आवाजाही सुबह के समय होती है। लोग प्राइवेट और निजी साधन से जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोटिया पांडेय गांव के प्रदीप पांडेय ने कहा कि रोडवेज बस चलने का समय सुबह सात बजे हो जाए तो क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय राम अवध ने बताया कि रोडवेज की बस चलने से यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। अब उन्हें कम किराए में धर्मशाला, रेलवे स्टेशन व बस अड्डा जाने की सुविधा मिलेगी।
इस संबंध में परिवहन निगम के एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि बांसी से निकलने का समय जल्द ही निर्धारित हो जाएगा। इससे लोगों को सरकारी सेवाओं का ठीक तरह से लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें