फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरसों बीज मिनी किट के लिए 15 तक करें आवेदन

Wed, 08 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों को निशुल्क सरसों के बीज का किट दिया जाएगा। इसके लिए किसान 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों को निशुल्क सरसों बीज मिनीकिट वितरण की योजना शुरु की है। सरसों बीज की मिनी किट बीज भंडारों पर पहुंचनी शुरु हो गई है। इसके तहत आवेदन करने वाले किसानों को सरसों बीज मिनी किट का वितरण किया जाएगा। राजकीय कृषि बीज भंडार डुमरियागंज के कृषि अधिकारी आकाश कुमार ने बताया की रबी सीजन के लिए निशुल्क सरसों अलसी बीज की मिनी किट पाने के लिए किसान स्वयं से या किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं। डुमरियागंज कृषि रक्षा इकाई कार्यालय पर 171 का लक्ष्य है। अगर लक्ष्य से ज्यादा बुकिंग होती है तो लाॅटरी के जरिये किसानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें