शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर सड़क पर रूक रहा है ब
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। हल्की सी बारिश में इस मार्ग पर कीचड़ हो जा रहा है, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज आने जाने वाले इस मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर हल्की सी बारिश में सड़क पर कीचड़ हो जा रहा है। इस मार्ग पर सड़क के बीच जगह-जगह बडा गड्ढा होने से यहां सड़क पर पानी इकट्ठा हो जा रहा है और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इस मार्ग से पिपरी, मस्जिदिया, भठवां, हतवा, भावपुर, सहिजनवा, हड़हवा, बहरजवा सहित दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। इसी क्षेत्र के सुनील कुमार जायसवाल, बनारसी साहनी, संजय कुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार पांडेय, वीरू जायसवाल, राम कैलाश, दयादास आदि लोगों ने इस सड़क को सही कराने की मांग की है। इससे यहां पर लोगों को इस मार्ग पर आने-जाने में सुविधा मिल सके।