नेपाल सीमा से सटे ककरहवा कस्बा में किराने की दुकान की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्र
- फोटो : 1
ककरहवा। नेपाल सीमा से सटे मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा में शिकायत पर बृहस्पतिवार की दोपहर सहायक खाद्य आयुक्त आरएल यादव के नेतृत्व में टीम ने सोनू किराना स्टोर ककरहवा की जांच की। एक पैकेट किशमिश का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहाना थाना क्षेत्र के झंगटी निवासी विनोद मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि ककरहवा कस्बा स्थित सोनू किराना स्टोर की दुकान से किशमिश खरीदने पर बंद पैकेट के अंदर कंकड़-पत्थर निकला है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के लिए निर्देशित किया था। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयप्रकाश, रंजन श्रीवास्तव, नीरज चौधरी मौजूद रहे।
सहायक खाद्य आयुक्त आरएल यादव ने बताया कि बंद पैकेट किशमिश का नमूना लिया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।