फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सवा 11 करोड़ से भरे जाएंगे सड़क के जख्म, सुगम होगा आवागमन

Wed, 08 Oct 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जर्जर पड़ा शहर के सटे पोखर​भिटवा गांव की सड़क। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के मार्गों पर पैच मरम्मत योजना के तहत 11.21 करोड़ रुपये से जिले की 361 सड़कों के जख्म भरे जाएंगे। राज्य मार्ग, जिला मार्ग व ग्रामीण क्षेत्र की इन 958.27 किमी लंबी सड़कों में हुए गड्ढों की मरम्मत की जाएगी। इससे दो वर्ष से अधिक समय से सड़क के गड्ढों में हिचकोले खा रहे शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की आठ लाख से अधिक आबादी को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व निर्मित हुआ शहर के थरौली से नवीन मंडी से होते हुए सिहेंश्वरी मंदिर और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। बारिश के समय पीडब्लूडी की इस सड़क के गड्ढों में जलभराव होने से वाहन और बाइक चालकों को परेशानी होती ही है, वर्तमान में भी सड़क से गुजरने वालों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
साथ ही पैदल राहगीरों की भी मुसीबत रहती है। अब मरम्मत की उम्मीद होने पर इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले संदीप कहते है कि मरम्मत से सड़क के गड्ढों के हिचकोले से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं शहर के हुसैनगंज से पोखरभिटवा तक जाने वाली टूट कर जर्जर हो चुकी सड़क के भी दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। पीडब्लूडी की इस सड़क में बने गड्ढों से प्रतिदिन गुजरने वाले सांसत झेल रहे राहगीरों को अब राहत मिलेगी। कुछ ऐसा ही हाल ग्रामीण सड़कों का भी है, जहां सड़क के गड्ढों से बेहाल हो चुके राहगीर सांसत झेल रहे हैं।
बदहाल सड़क की मरम्मत की उम्मीद जगी : शाहपुर सिंगारजोत मार्ग से धनोहरा मछिया मुस्तहकम मार्ग पर वर्तमान में यात्रा करना जान जोखिम में डालना है। करीब तीन किमी लंबे इस मार्ग से सात गांवों के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। बाढ़ के कारण इस मार्ग से बह कर गायब हुई गिट्टियों के कारण सड़क में बने गड्ढों में फंस कर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
क्षेत्र के नफीस अहमह, शिव प्रकाश, मुकेश गौतम, अतुल कुमार ने बताया कि सरकार जहां गड्ढा मुक्त सड़क बनाने का दावा कर रही है, वहीं गांव की इस सड़क में केवल गड्ढे ही हैं। अब सड़क के मरम्मत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें