फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क निर्माण की नहीं मिली मंजूरी, अभी गड्ढों के बीच करना होगा सफर

Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जर्जर पड़ा बदहाल सिंगारजोत नावडीह बिस्कोहर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। सरकार जहां प्रदेश के सभी सड़कों व मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने का दावा कर रही है। वहीं, ब्लाॅक क्षेत्र के प्रमुख मार्ग सिंगारजोत नावडीह, बिस्कोहर मार्ग आपनी उपेक्षा पर आंसू बहा रहा है। वर्ष 2022 से लगातार लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को एस्टीमेट भेज कर निर्माण कार्य की स्वीकृति की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

हालांकि, विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण पर खर्च होने वाले धन का एस्टीमेट शासन की ओर से मांगा गया है, जिसे जल्द बना कर भेजने की तैयारी की जा रही है। तब तक लोगों को गड्ढों के बीच हिचकोले खाते हुए सफर करना होगा। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के सिंगारजोत, नावडीह, बिस्कोहर मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। यह मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। करीब 12 किमी. दूरी की इस मार्ग से बिस्कोहर सिंगार जोत से होकर उतरौला, गोंडा, लखनऊ, बलरामपुर आदि जगहों के लिए हजारों वाहनों का आवागमन होता है।
इसी मार्ग पर स्थित दो इंटर काॅलेज है, जहां बच्चे साइकिल से शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। बदहाल सड़क की गिट्टियां उखड़ कर गायब हो चुकी हैं। सड़क में बने गड्ढों में गिर स्कूली बच्चों के साथ ही बाइक सवार आए दिन चोटिल हो रहे हैं।ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें