फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आशा संगिनियों ने सीएचसी गेट पर लगाया ताला, किया घेराव

Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सीएचसी बसंतपुर बांसी गेट पर ताला लगाकर धरना देती आशा संगिनी। संवाद
विज्ञापन
बांसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर बांसी की आशा संगिनियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर का घेराव किया और गेट में ताला लगाया। चार माह माह का मानदेय सहित तमाम अन्य देयकों का भुगतान करने की मांग की। नाराज आशा संगिनियों का आंदोलन अधीक्षक के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर की सभी आशा संगिनी सीएचसी बसंतपुर पर पहुंची और आक्रोश जताया। उसके बाद अस्पताल गेट में ताला बंद कर बाहर नारेबाजी की और सभी बकाया देयकों का भुगतान अविलंब कराने की मांग की। आशा संगिनी ने मांग की कि उनके चार माह का मानदेय दिलाया जाए, जीएस ई-आधार कार्ड, फाइलेरिया, सी बैक, टीबी, ड्रेस आदि का भुगतान कराया जाए।
आशा संगिनी की समस्याओं को देखते हुए अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने अति शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया उसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान नीलम यादव, सुमन, सविता, वंदना, चंदन, नैना आदि आशा संगिनी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें