फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

Fri, 16 Jan 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगढ़ थाना क्षेत्र के तीन माह पहले जान से मारने की कोशिश सहित अन्य मामले में दर्ज मामले के आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार और आरोपियों में बस्ती के अमृतांश मिश्रा उर्फ गौरव, प्रभात कुमार मिश्रा उर्फ विपुल मिश्रा, सत्यप्रकाश मिश्रा और रवि दुबे उर्फ विशाल दुबे और सिद्धार्थनगर का बृजेश शामिल हैं। दीपक की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीन माह पहले बस्ती के रहने वाले अमित तिवारी की गाड़ी के आगे आरोपियों ने गाड़ी के आगे रोककर उसपर हमला कर दिया था। उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
अमृतांश मिश्रा उर्फ गौरव, प्रभात कुमार मिश्रा उर्फ विपुल मिश्रा , सत्यप्रकाश मिश्रा, निवासी चंदोखा थाना सोनहा जनपद बस्ती, बृजेश पांडेय निवासी ग्राम महोखवा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर और रवि दुबे उर्फ विशाल दुबे निवासी सिसवा बुजुर्ग थाना सोनहा जनपद बस्ती शामिल हैं। इसमें दीपक पांच दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें