सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाने की पुलिस बृहस्पतिवार शाम एक महिला के गिरे हुए पर्स को ढूंढ़कर उसे मालिक के सुपुर्द कर दिया। उसमें सोने और चांदी के आभूषण थे। पुलिस के मुताबिक कस्बा चिल्हिया में एसआई शारदा प्रसाद, सिपाही कुलदीप शर्मा के कस्बा भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति बाइक से जा रहा था।
उसके साथ बैठी महिला का पर्स कस्बा चिल्हिया में नई मस्जिद के पास रोड पर गिर गया, जो थाना चिल्हिया पुलिस को मिला। वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र पर अंकित मोबाइल पर संपर्क कर स्वामी रामनेवास ने बताया कि मेरा दामाद मेरी लड़की जनक नंदनी साहनी पत्नी गनेश साहनी ग्राम कछरियहवा थाना ढेबरुआ आ रहे थे। रास्ते में पर्स गिर गया। सूचना पर जनक नंनदी साहनी पत्नी गनेश साहनी व गणेश साहनी थाना स्थानीय पर उपस्थित आए, जिन्हें पर्स सुपुर्द किया गया।