सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर थाना इटवा क्षेत्र के बेनीनगर गांव में डीजे पर डांस के दौरान युवक के रिवाॅल्वर लहराने के वीडियो की जांच में खिलौना होने की बात सामने आई है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान में लेकर संदिग्ध युवक की थाना इटवा पुलिस ने पहचान की। इसके बाद नाबालिग से पूछताछ कर उसके कब्जे से डीजे पर डांस के दौरान लहराए जा रही कथित रिवॉल्वर बरामद कर जांच की गई तो वह लाइटर गन (खिलौना गन) पाई गई। जांच से रिवाॅल्वर की पुष्टि नहीं हुई। आरोपी नाबालिग है।