फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 60 किलो सल्फर के साथ प्रतापगढ़ का युवक गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी की बी कंपनी महादेव बुजुर्ग ने सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 60 किलोग्राम सल्फर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसे सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रितेश सिंह (22) निवासी उच्छापुर थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ बताई।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार तीन अगस्त की सुबह लगभग 10:50 बजे कंपनी प्रभारी को गोपनीय सूचना मिली कि एक व्यक्ति बसंतपुर गांव के पास बाइक से संदिग्ध सामान लेकर जाने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन के लिए कंपनी प्रभारी ने उप निरीक्षक बबलू बसुनिया की अगुवाई में एक बाइक सवार की जांच की।
उसके पास से 60 किलोग्राम सल्फर बरामद हुआ। एसएसबी ने आरोपी और बरामद सल्फर और मोटरसाइकिल को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, बढ़नी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें