फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पीडीए की बैठक में महत्वपूर्ण कार्यों की हुई समीक्षा

Thu, 10 Sep 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में स्थित सपा कार्यालय परिसर शोहरतगढ़ में बृहस्पतिवार को सामाजिक समरसता पीडीए की बैठक आयोजित की गई। सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायन यादव ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान समस्त सेक्टर व बूथ प्रभारी की वोटर लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा नेत्री जुबेदा चौधरी ने कहा कि बूथ व सेक्टर प्रभारियों की मेहनत से आगामी चुनाव में पार्टी को जीत हासिल होगी। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों, बूथ प्रभारियों को एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक को वीरेंद्र तिवारी , महबूब आलम, सूरज त्रिपाठी, धीरू त्रिपाठी, राम मिलन भारती, खुर्शीद अहमद, रामू यादव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरि नरायन यादव, शौकत अली, कुलदेवी, लवकुश सैनी, विजय कुमार, गुड्डू सिंह, पहलवान यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें