फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: व्यापारी ने गाली-गलौज कर चेन छीनने का लगाया आरोप

Thu, 10 Sep 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गिरधरपुर के पास रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
विज्ञापन

इटवा। थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास एक व्यापारी ने एक व्यक्ति पर गाली-गलौज करने, मारपीट और गले से चेन छीनने का आरोप लगाया है। लोहटा गांव निवासी व्यापारी विकास मिश्रा ने मामले में इटवा थाने के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में व्यापारी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को दुकान जाने के लिए घर से निकला था। करीब 11:30 बजे गिरधरपुर गांव के पास पहुंचा था। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी पीछे से हार्न बजाते हुए आया और रुकने का इशारा किया। व्यापारी के अनुसार उसने चार पहिया वाहन रोककर शीशा खोलकर पूछा कि कोई काम है। आरोप है कि कोई जवाब दिए बिना उसका कॉलर पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। विकास मिश्रा ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके गले से चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से चला गया। व्यापारी ने तहरीर में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक इटवा अनिल कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें