फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदला माैसम...फिर सताएगी ठंड

Fri, 23 Jan 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिन से चढ़ रहे पारे अब फिर ब्रेक लगेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जताया है। इससे ठंड में एक बार फिर इलाज होगा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह में छाया घना कोहरा व दृश्यता करीब 20 मीटर होने से गलन और कड़ाके की ठंड के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। सुबह के समय टहलने के लिए जाने वाले लोग और वाहनों को कोहरे से अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा अत्यधिक घना होने से वाहन रेंगते नजर आए।
शुक्रवार को इस तरह के बदले मौसम से दुबारा ठंड बढ़ने की आशंका बन गई, लेकिन करीब नौ बजे से कोहरा छंटना शुरू हो गया। इससे थोड़ी ही देर में तेज धूप खिल गई। धूप खिलने से लोगों के चेहरे पर रौनक आई, इससे ऑफिस व अन्य कार्य के लिए जाने वाले लोगों को राहत मिला। दिन में तेज धूप होने से लोगों को गर्म कपड़ा निकालना पड़ा। धूप तेज होने से लोग छतों व पार्क में बैठकर इसका आनंद लिया लेकिन शाम चार बजे के बाद एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान है, राज्य के कई जिले में बरसात होने से तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें