फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : बढ़नी से प्रयागराज तक चलेगी माघ मेला स्पेशल फास्ट पैसेंजर

Mon, 29 Dec 2025 10:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। प्रयागराज में कुंभ स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल विभाग ने काफी राहत प्रदान की है। रेल प्रशासन द्वारा आगामी एक जनवरी से 16 फरवरी तक बढ़नी से झूंसी (प्रयागराज) के लिए फास्ट पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन बढ़नी से झूंसी के बीच कुल 25 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

माघ मेला स्पेशल 05121-05122 फास्ट पैसेंजर ट्रेन बढ़नी से सुबह 10:25 बजे झूंसी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, कप्तानगंज, भटनी, सिवान वाराणसी होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:45 पर झूंसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन झूंसी से सुबह 6:30 बजे बढ़नी के लिए रवाना होगी।
स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन ने बताया कि माघ मेला स्पेशल फास्ट पैसेंजर में दो बोगी जनरल व 16 बोगी शयनयान श्रेणी सहित कुल 16 कोच लगाए गए हैं। यह ट्रेन आगामी एक जनवरी से 16 फरवरी तक कुल 25 ट्रिप में चलाई जाएगी। इस ट्रेन का आरक्षण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें