फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिस्कोहर मंडल में गांव-गांव पहुंची रविदास कलश वंदन रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। संत शिरोमणि गुरु रविदास कलश वंदन रथ यात्रा बुधवार को बिस्कोहर मंडल के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। संग्रामपुर से शुरू हुई यात्रा बेलवा, बिस्कोहर, सिकौथा, रोहनी भारी, पूरिया, अहिरौली पड़री, मछलीगांव, बे-मुस्तहकम, चिताही, फलफली और सिकटा गांव पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ कलश का पूजन-वंदन किया। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। अहिरौली पड़री गांव में विशेष रूप से कलश का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवजी तिवारी, बौद्धाचार्य राम प्रकट बौद्ध, अंगद राज गौतम, आदित्य मिश्र, डॉ. राजमणि दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विधानसभा संयोजक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश पासवान ने बताया कि संत रविदास के संदेश और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र से कलश वंदन रथ यात्रा डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

इस यात्रा में मंडल संयोजक चौधरी प्रसाद, सहसंयोजक विजयपाल शर्मा, रोहित गौतम, जितेंद्र मौर्य, मांगे मौर्य, त्रिभुवन गौतम आदि यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें